दक्षिणापथ, दुर्ग। देश में चर्चा का विषय बने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा 30 दिसम्बर को जनसमर्थन रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर कर कानून के मूल उद्देश्यों को बताया जाएगा। यह रैली दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकाला जाएगा। रैली में दुर्ग संसदीय क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया है, वहीं सर्व समाज से समर्थन मांगा गया है। रैली दोपहर 2 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के पास स्थित मानस भवन से प्रारंभ होगी। यह जनसमर्थन रैली नया बस स्टैंड, गांधी प्रतिमा हिन्दी भवन, पटेल चौक के मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश को विखंडित करने में लगे विध्नसंतोषी तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने की आवाज उठाएंगे। यह बातें दुर्ग सांसद विजय बघेल ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कही। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री देवेन्द्र सिंह चंदेल, पवन केशरवानी, अजय तिवारी, मनोज शर्मा, सौरभ चौबे भी मौजूद थे। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने चर्चा में पत्रकारों को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून पारित कराना मोदी सरकार का साहसिक फैसला है। यह कानून नागरिकता देने वाला है, न कि नागरिकता छिनने वाला कानून है। कानून पारित होने का मै भी साक्षी रहा हूं। यह कानून एक नए युग की शुरुवात है। भारत के लोग नागरिकता से वंचित थे। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में आतंक के साए में अल्पसंख्यक लोग निवासरत है। उन्होने लंबी प्रताडऩा झेली है। ऐसे लोगों को मोदी सरकार ने भारतीय नागरिकता देने की उदारता दिखाई है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ विध्नसंतोषी लोग देश में एकता व भाईचारा नही चाहते है। ऐसे लोगों द्वारा इस कानून को राजनीतिक रुप देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने से बाज नहीं आ रहे है। जिसका जवाब ऐसे तत्वों को भाजपा जनसमर्थन रैली के माध्यम से देगी। रैली के माध्यम से कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को सत्य से अवगत कराया जाएगा।
सांसद विजय बघेल ने बताया कि एनआरसी,सीएए व एनपीआर कानून देश हित में है। एनआरसी कानून के लिए कुछ पात्रताएं तय की गई है, लेकिन इसे मोदी सरकार ने पहले से ज्यादा सरलीकरण कर दिया है। एनआरसी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए नितांत आवश्यक है। यह देश में घुसपैठिए दुश्मनों को खत्म करने में कारगर कदम सिद्ध होगा। विपक्षी कांग्रेस व अन्य पार्टियों द्वारा इस कानून को लेकर जर्बदस्ती भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन हमें बहकावें में न आकर सच को समझना होगा। श्री बघेल ने लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 30 को भाजपा निकालेगी जनसमर्थन रैली, सांसद विजय बघेल करेंगे रैली का नेतृत्व, रैली के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कानून का सच appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें