शनिवार, 28 दिसंबर 2019

Mangata के जंगल मे दिखा बाघ, वनविभाग एलर्ट

दक्षिणापथ.दुर्ग। वन चेतना मनगटा के आसपास बाघ विचरण की सूचना मिलते ही वन अमला अलर्ट हो गया है। शुक्रवार रात्रि मनगटा वन चेतना केन्द्र के आसपास बाघ को विचरण करते देखा गया। जिसके चलते वन परिक्षेत्र अध्ािकारी दुर्ग ने समीपस्थ ग्राम पंचायत को सूचित किया है कि शाम के समय लोग अकेले बाहर न निकले और मवेशियों को खुले में न रखे। इसके साथ ही उन्होंने गांव में मुनादी कराकर सूचित करने का आव्हन भी किया है। साथ ही बाघ दिखाई देने पर दूरभाष पर सूचना देने की अपील की है।

The post Mangata के जंगल मे दिखा बाघ, वनविभाग एलर्ट appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें