शनिवार, 28 दिसंबर 2019

दुर्ग निगम के महापौर,सभापति का निर्वाचन 6 को, कुशाभाऊ ठाकरे भवन में होगा निर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मेलन

दुर्ग। नगर निगम का चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही महापौर के चयन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधीश ने आज अधिसूचना जारी कर शपथ ग्रहण सहित महापौर पद के लिए मतदान की तिथि जारी की है। जिसके अनुसार 6 जनवरी को कुशाभाउ ठाकरे भवन, दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रस्तुत किये जाएंगे। इसके बाद निर्वाचन के लिए बैठक की जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार बैठक के बाद पीठासीन अधिकारियों द्वारा निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। साथ ही साथ इसके पश्चात दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थियों की नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर महापौर पद के लिए मतदान किया जाएगा और मतदान के पश्चात मतगणना की जाएगी।

 

The post दुर्ग निगम के महापौर,सभापति का निर्वाचन 6 को, कुशाभाऊ ठाकरे भवन में होगा निर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मेलन appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें