दक्षिणापथ, दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में स्थित होटल, हास्पीटल, बाजार, विद्यालय, मोहल्ला व शासकीय कार्यालयों का स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया हैं। जिसमेें उन संस्थाओंं को और संस्थाओं में सफाई का बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत् पुरस्कार और अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। दुर्ग शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 प्रारंभ है जिसके तहत् व्यापक और युद्ध स्तर पर साफ-सफाई करायी जा रही है। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया शहर में स्थित होटल, हास्पीटल, बाजार, विद्यालय, मोहल्ला में स्वच्छता के मापदण्ड और व्यवस्था तथा सेवा सुविधा, नागरिकों को किस प्रकार उपलब्ध कराया जा रहा उसका मूल्यांकन किया जाएगा। उसे एक प्रोफार्मा भरा कर अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन करने के बाद शहर के उस संस्था को स्वच्छतम होटल, हास्पीटल, बाजार, विद्यालय, मोहल्ला से सम्मानित कर अवार्ड प्रदान किया जावेगा। आयुक्त ने सभी होटल, हास्पीटल, बाजार, विद्यालय, मोहल्ला संचालकों से कहा है कि स्वच्छता के मापदण्ड अनुसार अपने संस्थाओं में निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर सेवा और सुविधा एवं स्वच्छता बनायें रखें।
उन्होंने बताया शहर में 10 से अधिक बिस्तर वाले लगभग 20 से 22 हास्पीटल संचालित हैं, इसी प्रकार छोटे-बड़े होटल, रेस्टारेंट, लॉज आदि लगभग 210 स्थापित है। नगर निगम में छोटे और बड़े 8-9 स्थानों पर बाजार संचालित हैं तथा शहर के प्राथमिक शाला, उच्च.मा. शालाओं स्थापित हैं। उन्होनें कहा सभी जगहोंं में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत साफ-सफाई, संधारण, प्रसाधनों की व्यवस्था शुद्ध पानी की व्यवस्था, वहॉ अन्य आवश्यक सुविधाएॅ, आने-जाने का व्यवस्थित रास्ता, कॉरिडोर की सुविधा, नीले-हरे कूड़ेदान की व्यवस्था, अपशिष्ट संग्रहण हेतु उपकरण, गीले कचरे का निपटान, सफाई हेतु उपकरणों, स्टॉफ हेतु साफ-सुथरा प्रसाधन एवं स्नानागार, आईडीपी में मरीजों हेतु प्रसाधन एवं स्नानागार, ओपीडी में प्रसाधन एवं स्नानागार, सीढिय़ों और लिफ्ट की व्यवस्था, शुद्ध जल की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, स्ट्रेलाईजेशन की सुविधा, उद्यान, लॉन, आईपीडी मरीज हेतु मनोरंजन कक्ष और एम्बुलेंस की सुविधा व्यवस्था रखा जाना है।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 प्रतियोगिता प्रारंभ: स्वच्छता में बेस्ट होटल, हास्पीटल, बाजार, विद्यालय और मोहल्ला के साथ बेस्ट कर्मचारी को मिलेगा पुरस्कार व अवार्ड appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें