गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

कालका-शिमला के बीच देश की पहली विस्टाडोम ट्रेन शुरू

ट्रेन पहले सफर में ही लोकप्रिय बन गई और ट्रेन की सभी सीटें बुक हो गईं. कालका से शिमला स्टेशन के मध्य हिमदर्शन ट्रेन रास्ते मे दोनों तरफ की यात्रा में बड़ोग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.

ट्रेन में प्रारंभ से अंत तक का नीति के आधार पर एक किराया 630 रुपये रखा गया है, जो सबके लिए समान है और इस ट्रेन में कोई भी रियायत लागू नहीं है.

विस्टा डोम कोच आधुनिक तकनीक से बनी हुई है और उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त है जिसमें बड़े व चौड़े शीशे की खिड़कियां, शीशे की छत, खिड़कियों और छत को छाया देने के लिए हनीकांब ब्लाइंड्स लगाए गए हैं. कोच में आरामदायक सीट, मॉडर्न टॉयलेट और उच्च स्तरीय एलईडी लाइटिंग की सुविधा है.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें