दक्षिणापथ, दुर्ग। नेहरू युवा केन्द्र का राष्ट्रीय एकता शिविर कुरूक्षेत्र हरियाणा में सम्पन्न हुआ। इस शिविर में 16 राज्यों के युवा शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के युवाओं ने सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक मेडल, ट्राफी और शील्ड जीतने का गौरव हासिल किया है। कुरूक्षेत्र हरियाणा में आयोजित नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग और बालोद के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकगीत को सीखना और सीखाना था। छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यीय टीम ने शिविर में कर्मा, गौरा-गौरी, राऊत नाचा, पंथी नृत्य, जंवारा को शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी राज्यों के बीच अपना झण्डा गाढऩे में सफल रहे हैं। इस शिविर में छत्तीसगढ़ टीम को योगा में प्रथम, वेशभूषा प्रदर्शन में द्वितीय, सास्कृतिक प्रदर्शनी में द्वितीय, समूह नृत्य में द्वितीय, रस्साकसी खींच में दूसरा स्थान, नुक्कड़ नाटक में भी दूसरा स्थान हासिल हुआ है। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को देखकर हरियाणा जिला युवा समन्वयक नरेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ टीम की भुरि-भुरि प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

दुर्ग जिला नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक नितिन शर्मा ने भी छत्तीसगढ़ टीम के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर शिविर में शामिल सभी खिलाडिय़ोंं को बधाई दी है। इस शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संजना सिंह, रचना सिन्हा, रविकांत साहू, मनीषा कोसले, माधुरी साहू, भुवन निषाद, चंद्रकांत कुमार, देवनंद, गिरीजाशंकर, किरण डग्गर, डॉली, वंदना, गीतांशु यादवेन्द्र कुमार, नैदित्य ने भाग लिया था।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post छत्तीसगढ़ के युवाओं ने किया हरियाणा के कुरूक्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, जीते मेडल, ट्राफी और शील्ड appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें