देवकर(रमेश जैन), नगरी निकाय चुनाव बहुत ही शांती पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर पंचायत देवकर के पन्द्रह वार्डो के 37 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला मत पेटियों मे बंद हो गया जो 24 दिसम्बर को खुलेगा। नगर मे मतदाताओं की कु ल संख्या 4721 है जिसमें 4079 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। जिसमें महिलाओं की 88.32 प्रतिशत, पुरुष मतदाताओं 85.32 प्रतिशत सहित कुल 86.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।नगरी निकाय चुनाव को शांती पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय पुलिस चौकी कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी व मतदान दलों के अहम् भूमिका रही। साथ ही साथ चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों ने भी भाई-चारा के साथ एक-दूसरे से मुलाकात कर मतदान स्थलों मे धूमते रहे और अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए।
मतदान करने शारीरिक रूप से असहाय बुर्जग लोगों ने भी व्हील चेयर मे बैठकर मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मतदान का उपयोग किया तथा देवकर से बाहर रह रहे मतदाताओं को उम्मीदवारों ने बुलाकर अपने-अपने पक्ष मे मतदान कराया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चली। मतदाताओं ने बड़े आराम से मतदान किया और बहुत से मतदाताओं ने मतदान करने के बाद सेल्फी जोन मे जाकर सेल्फी ली।
नगरी निकाय चुनाव मे मुख्य रूप से मुकाबला कांग्रेस और भाजपा पार्टी में है और कुछ वार्डो मे निर्दलीय उम्मीदवारों की भी अच्छा खासी स्थिति देखा गया। अब देखना होगा की 24 दिसम्बर को किस पार्टी की नगर सरकार बनती है और जनता अपना नेता किसे चुना है इस बार चुनावी माहौल भी शांत और आपसी तालमेल के साथ हुआ किसी भी प्रकार का कोई भी अनहोनी घटना नहीं धटी थी।
वार्डवार मतदान की स्थिति
(1)कुल मतदाता 374-मतदान 311,पुुरूष 147 महिला 152 , (2)कुल मतदाता 296-253 मतदान महिला 128 पुरुष 117, (3)कुल मतदाता 274 में 236 मतदान पुरूष 107 महिला 129, (4)कुल मतदाता 279 में 263, मतदान पुरूष 129 महिला 134, (5)कुल मतदाता 374 में 316 पुरूष 157 महिला 147, (6)कुल मतदाता 331 में 257 पुरुष 127 महिला 130, (7)कुल मतदाता 309,में 255 मतदान पुरूष 137 महिला 118, (8) कुल मतदाता 315 मेें 255 मतदान पुरूष 134 महिला 121, (9)कुल मतदाता 321 में 272 मतदान पुरूष 131 महिला 141, (10) कुल मतदाता 333 में 308 पुरूष 158 महिला 150, (11)कुल मतदाता 307 में 272 पुरुष, 139 महिला 132, (12) कुल मतदाता 279 में 242 पुरुष 121 महिला 121, (13) कुल मतदाता 322 में 286, (14)कुल मतदाता 326 में 295, (15) कुल मतदाता 291,मे 258 पुरुष 126 महिला 132 कुल।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें