दक्षिणापथ, धमधा। अतिक्रमण से प्रभावित धमधा तहसील के हरदी गांव के किसान पिछले एक साल से अतिक्रमण हटाने के लिये प्रयासरत हैं ग्राम पंचायत अधिनियम के अंतर्गत ग्राम सभा आयोजित करके अतिक्रमण हटाने का तीन बार प्रस्ताव पारित करके अतिक्रमण कारियों को नोटिस दी गई है, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर को कई मांगपत्र दिया गया, क्षेत्रीय विधायक, सांसद, मंत्रियों और यहां तक कि मुख्यमंत्री को भी अतिक्रमण हटाने की गोहार लगा चुके हैं दो बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास भी किया गया था किंतु अतिक्रमण हटाने की मात्र औपचारिकता ही पूरी की गई मुख्यमंत्री के निज सचिव ने दुर्ग के कलेक्टर को अतिक्रमण हटाने के लिये स्पष्ट रूप से निर्देशित किया था लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश का भी पालन नहीं किया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई न कोई बहाने से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने में टालमटोल ही किया है इससे आक्रोशित किसानों नें सोमवार 30 दिसंबर को सैकड़ों की संख्या में मुख्यमंत्री के भिलाई कार्यालय को घेरकर अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग को लेकर गोहार लगाने का निर्णय लिया ।
The post गांव के अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हरदी के किसान 30 को मुख्यमंत्री के भिलाई निवास पर गोहार लगायेंगें, फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश की प्रतियां फाड़ेंगे appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें