दक्षिणापथ, उतई। संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं समस्त ग्रामिवासी डुंडेरा के सहयोग से ग्राम डुंडेरा में विकासखंड स्तरीय आयुष मेला आयोजित की गई। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार कर उन्हें नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया।

इसके साथ ही इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग जांच एवं रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। इस नि:शुल्क शिविर में लगभग 600 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। स्वास्थ्य शिविर में दुर्ग विकासखंड के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।

सेवा देने वाले चिकित्सकों में डॉक्टर एनडी वर्मा अंडा, डॉक्टर हेमलाल पटेल आयुर्वेेद चिकित्सा अधिकारी खोपली, डॉक्टर एसपी बंजारे बोरई, डॉक्टर जागृति चंद्राकर डुंडेरा, डॉक्टर पंकज सिंह थनौद, डॉ रिजवान दुर्ग, डॉ मोनिका चावले चिकित्सक होम्योपैथी डुंडेरा उपस्थित थी। इस शिविर में प्रकाश सिंह राजपूत, मनीराम सिन्हा, महेश बंजारे, डीएल कनेरिया, नेत्र सहायक विजय साहू, वैद्य सचिन शर्मा, तोरण लाल ठाकुर, तुलसी यादव, किरण देशलहरे का सहयोग भी सराहनीय रहा।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post डुडेरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में 600 लोगों ने उठाया लाभ appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें