शनिवार, 28 दिसंबर 2019

पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर दुर्ग ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक: नेताओं ने कहा कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी को लोगों तक पहुंचाए

दक्षिणापथ, उतर्ई। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई मंडल द्वारा ग्राम पंचायत खम्हरिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आयोजित किया गया। जिसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य को भारी मतो से विजयी बनाने हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अभी से तैयारी में लग जाने की अपील की। नेताओं ने बैठक में कहा कि कांग्रेस सरकार में ग्रामीण किसानों के साथ छल किया हैं। धान खरीदी के मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार असफल रही हैं। किसान आज अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों के इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आम जनता के बीच जावे। इसी प्रकार कांग्रेस के शराबबंदी के मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बताए कि कांग्रेस के कथनी और करनी में अंतर हैं। कांग्रेस गांव गरीब किसान का हित कभी नहीं चाहती।
बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रभारी कांतिलाल बोथरा, जितेन्द्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष थानूराम साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, पूर्व उतई मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, अजित चन्द्राकर, सुरेश देशमुख, सोनू राजपूत, फलेन्द्र सिंह राजपूत, चंदखुरी सुसाईटी अध्यक्ष लोकनाथ साहू, रोहित साहू, राकेश चंद्राकर, प्रवीण यदु, सरपंच श्रीमति कमलेश्वरी यादव, मोहन लाल साहू, वामन कुमार साहू, कोमल लाल साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। खोपली जनपद प्रभारी- रोहित साहू, शतुहन साहू, उमरपोटी जनपद प्रभारी- वामन साहू, मोहन साहू, सोनू राजपूत, मचांदुर- अनिल साहू, फत्तेलाल वर्मा, पाउवरा जनपद प्रभारी- थानू राम साहू, फलेन्द्र राजपूत, प्रवीण राजपूत, धनोरा- लेखुदास साहू, सुरेन्द्र निर्मरलकर, कुथरेल- लोकनाथ साहू, अजित चन्द्राकर, चंदखुरी- चंद्रशेखर बंजारे, अंडा जनपद प्रभारी – सुरेश देशमुख आदि शामिल थे।

खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa

The post पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर दुर्ग ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक: नेताओं ने कहा कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी को लोगों तक पहुंचाए appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें