रविवार, 22 दिसंबर 2019

कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर खुलकर किया पुलकित से प्यार का इजहार

दक्षिणापथ। बॉलीवुड स्टार कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट पिछले कुछ समय से अपने रिलेशन को लेकर लाइमलाइट में है. अब पहली बार कृति ने पुलकित के साथ सोशल मीडिया के जरिए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं. तस्वीर शेयर करते कृति ने बिना लफ्जों के सिर्फ इमोजी के जरिए अपने प्यार का इजहार किया है. ये पहली बार जब कृति ने सोशल मीडिया पर यूं पुलकित के साथ अपने रिलेशन को कंफर्म किया है।

इससे पहले ये दोनों मीडिया से बातचीत के दौरान अपने रिलेशन की ओर इशारा कर चुके हैं हालांकि खुलकर कंफर्म करने से कतराते ही दिखे हैं. उनका मानना है कि मीडिया और फैंस को उनके पर्सनल स्पेट की रिस्पेक्ट करनी चाहिए. कृति की इस तस्वीर की बात करें तो समंदर किनारे कृति और पुलकित एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. दोनों की ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही कमेंट बॉक्स में सभी इस जोड़ी की खूब तारीफें कर रहे हैं साथ ही बधाईयां भी दे रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन ने तीन हार्ट इमोजी बनाए हैं जिससे उनके प्यार का इजहार साफ हो रहा है।

फैंस कृति के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, दो दिल मिल रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, रब ने बना दी जोड़ी. वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति पिछली बार फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पुलकित सम्राट भी थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही लेकिन क्रिटिक्स ने इस फिल्म को लेकर खास पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं नहीं दी थीं।

The post कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर खुलकर किया पुलकित से प्यार का इजहार appeared first on Dakshinapath.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें