देवकर के इतिहास में पहले बार बनेगी भाजपा की सरकार, नन्ही सी लड़की ने लाटरी निकाल कर किया देवकर का बागडोर का फैसला, भारी तनाव और हंगामें के साथ जीत हुई सत्य की, हाई प्रोफाइल और विवादित सीट बना वार्ड आठ

दक्षिणापथ, देवकर (रमेश जैन)। देवकर नगर मे नगरी निकाय चुनाव 2019 जिस प्रकार मतदान पूरी शांती पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ उसी तरह ठिक उल्टा मतगणना भारी तनाव अशांत और वाद-विवाद के साथ सम्पन्न हुआ। नगर मे नगर पंचायत की पन्द्रह वार्ड है जिसमें आठ सीट भाजपा, छ: सीट कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल किया है।
देवकर की इतिहास में पहली बार भाजपा पार्टी की सरकार बनेगी देवकर का पचासों साल का इतिहास बदला गया। इस बार जिससे नगरवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियो, में भारी उत्साह उमंग जोश देखा गया और विजयी प्रमाण पत्र लेते ही पार्षदगण भाजपा पार्टी की विशाल विजय जूलूस नगर मे निकली जहां जगह-जगह नगरवासियों, महिलाओं ने आरती कर फूलमाला पहनाकर गुलाल लगाकर श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया और सिर आखों पर बैठाया। नगर पंचायत देवकर की वार्ड क्रमांक आठ बहुत ही हाई प्रोफाइल सीट बना चूका था जहां भाजपा पार्टी के प्रत्याशी मनोज शर्मा को 91 मत प्राप्त हुआ था और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को 90 मत प्राप्त हुआ था पर एक मत पत्र में मतदान की मोहर कम दिखाई दे रही थी जिसे लेकर विवाद चालू हुआ जो इतना बढ़ गया कि देवकर मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं मे आपस मे धक्का मुक्की छिनाछप्टी जमकर हुई जिसे देखते हुऐ प्रशासन द्वारा भारी संख्या में सुरक्षा बल बुलाना पड़ा भारी विवाद के कारण जिले के निर्वाचन आयोग के अधिकारी गण एक दुसरे के मोबाइल पर संपर्क साधे हुऐ थे और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारिय मतगणना स्थल पर पहुंच गये जहां साजा एसडीएम ने मोर्चा संभाला और भाजपा पार्टी की एकमत को अवैध करार करते हुऐ निर्वाचन आयोग की नियम के तहत लाटरी नियम के तहत फैसला का घोषणा किया जिसमे एक नन्ही सी लड़की को बुलाया गया और लाटरी निकाल कर फैसला हुआ जिसमें भाजपा पार्टी के प्रत्याशी मनोज शर्मा को विजयी धोषीत किया गया जिससे भाजपा पार्टी मे भारी जोश उमंग आ गया और कांग्रेस पार्टी मे भारी मायूशी छ:गया।

देवकर की इतिहास में पहली बार इतना गहमा-गहमी और तनावपूर्ण माहौल बना जो नगर के चर्चा का विषय बना हुआ है सुबह नव बजे से मतगणना आरंभ हुआ जो सुबह बारह बजे तक लगभग सभी वार्डो के परिणाम आ चूके थे पर आठ नम्बर वार्ड की विवाद के चलते शाम साढ़े चार बज गए।
भाजपा पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निग अधिकारी उमा शंकर साहू को लिखित मे आवेदन दिया था कि अगर हम लोगों के खिलाफ नाइंसाफी हुआ और भेद भाव किया गया तो मतगणना स्थल पर ही सभी लोग सामूहिक आत्महत्या करेंगे जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी जिससे संबंधित सभी अधिकारीगणों की हाथ पैर फूल गए और बेमेतरा कलेक्टर को इस समस्त घटना क्रम की जानकारी दिया गया जिससे प्रशासन ने पूरे शांती पूर्ण तरीके से मामले की निपटाराकर लाटरी, सिस्टम से विवाद को खत्म किया। देवकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षण है जिसमें भाजपा पार्टी से एक ही पिछड़ा महिला श्रीमति जंत्री बाई साहू वार्ड क्रमांक चार से विजयी होकर आई है जो अब देवकर की भावी अध्यक्ष नगर पंचायत देवकर की ताज पहनेगी।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post मंत्री रविन्द्र चौबे के क्षेत्र देवकर में भाजपा का पूर्ण बहुमत: पन्द्रह वार्डो में आठ भाजपा, छ: कांग्रेस, एक निर्दलीय appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें