गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

महापौर के चयन के लिए धनेन्द्र साहू बनाए गए दुर्ग पर्यवेक्षक

दक्षिणापथ, दुर्ग। नगरीय निकायों के चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में अपना महापौर बनाने की कवायद प्रारंभ कर दी है। कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों की राय जानने के साथ ही पार्षदों में सर्वसम्मति बनाने की जिम्मेदारी भी पर्यवेक्षक की होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इसके लिए जिला वार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसके अनुसार विधायक धनेन्द्र साहू को दुर्ग का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अन्य नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa

 

The post महापौर के चयन के लिए धनेन्द्र साहू बनाए गए दुर्ग पर्यवेक्षक appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें