दक्षिणापथ, दुर्ग। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत् युद्ध स्तर पर जारी शहर की सफाई अभियान के अंतर्गत आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के द्वारा विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर सफाई कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अनेेक वार्डो में सड़क किनारे और नाली के ऊपर भवन निर्माण सामग्री रखे जाने से सफाई कार्य प्रभावित होने के कारण आयुक्त के निर्देश पर सात लोगों से 500 से 1000 तक जुर्माना लेकर चेतावनी दी गई कि तत्काल अपना भवन निर्माण सामग्री सड़क, नाली से हटाकर उसे सुरक्षित स्थान पर रख कर निर्माण करायें। अन्यथा भवन निर्माण सामग्री जप्ती की कार्यवाही का वे स्वयं जिम्मेदार होगें।
आयुक्त के मार्गदर्शन और निर्देशन में शहर के समस्त 60 वार्डो में युद्ध स्तरपर सफाई कार्य कराया जा रहा है। निगम आयुक्त पद्मनाभपुर, उरला रोड, पचरीपारा, न्यू आदर्श नगर, आदि जगहों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न वार्ड के सड़कों पर भवन सामग्री पड़े मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा जिन लोगों ने भी सड़क किनारे और नाली के ऊपर रेती, गिट्टी, ईंट आदि निर्माण सामग्री रखा है उनसे जुर्माना वसूलें तथा तत्काल सामग्री हटवायें।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post सड़क किनारे, नाली के ऊपर रेती, ईंट, गिट्टी, रखने वालों पर हुई कार्यवाही appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें