मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

मदन जैन चुनाव जीतकर बन गए इतिहास: रंजीत सिंह भाटिया परिवार के तीन पीढिय़ों के साथ पार्षदी निभाएंगे मदन जैन

दक्षिणापथ, दुर्ग। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से महापौर के प्रवल दावेदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन आपापुरा वार्ड 31 से चुनाव जीत गए हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वदी को 371 मतों से पराजीत किया। मदन जैन के जीत से पूरा वार्ड सहित कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल हैं।

3 पीढिय़ों के साथ पार्षद रहे मदन जैन
दुर्ग नगर निगम के इतिहास में मदन जैन ऐसे नेता निकले जो 3 पीढिय़ों के साथ अपनी पार्षदी करेंगे। शिवपारा वार्ड में वर्ष 83-84 में पार्षद रंजीत सिंह भाटिया के साथ, वर्ष 94-95 में रंजीत सिंह भाटिया के पुत्र फत्ते सिंह भाटिया पार्षद बने फिर उनके साथ अब वर्ष 19-20 में फत्ते सिंह भाटिया के पुत्र मनदीप सिंह भाटिया वार्ड 7 से चुनाव जीत गए हैं। जो भाटिया परिवार के तीसरी पीढ़ी के साथ मदन जैन निगम की सदन में साथ होगें। इतिहास में शायद मदन जैन जैसे कोई नेता होगा जो किसी परिवार के तीन पीढिय़ों के साथ पार्षदी करेंगे।

खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa

The post मदन जैन चुनाव जीतकर बन गए इतिहास: रंजीत सिंह भाटिया परिवार के तीन पीढिय़ों के साथ पार्षदी निभाएंगे मदन जैन appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें