शनिवार, 21 नवंबर 2020

एक स्वीकृत कोविड वैक्सिन वितरण पर एआईपीसी का वेबीनार आज, स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा होंगे शामिल

दक्षिणापथ, रायपुर। आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़, दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र के द्वारा आज एक वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने बताया की इसका विषय है कि जब भी कोरोना महामारी की वैक्सिन हमारे पास होगी तो जन-जन तक उसे किस तरह से पर्याप्त और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। प्रदेश मेडिया सामव्यक दीप सारस्वत ने बताया की वेबिनार में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा, वरिष्ठ वैज्ञानिक धनंजय नवनदार, प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर एआईसीसी में शोध विभाग के अध्यक्ष एमवी राजीव गौड़ा, तक्षशीला इंस्टीट्यूट से शांभवी नाईक और वैक्सिन इंडस्ट्री से जुड़े राहुल सिंघवी उपस्थित रहेंगे। वेबीनार का प्रसारण प्रोफेशनल कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में होगा साथ ही इसे वेबसाइट www.profcongress.com पर भी देखा जा सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें