शनिवार, 21 नवंबर 2020

ट्रैक्टर, थ्रेसर और खरही में लगी भीषण आग,धान मिसाई के दौरान हुआ

दक्षिणापथ,कवर्धा। जानकारी के मुताबिक लोहारा के सेमरिया गांव में किसान नंदूराम के खेत में धान मिसाई का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक भीषण आग लग गई. आग की लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है जहाँ आग लगी है ठीक उसी के ऊपर से हाई टेन्सन का तार गया हुआ है । किसान को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है. किसान के करीब 4 से 5 एकड़ खेत में आगजनी की घटना से बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि किसान को 4 से 5 लाख की आर्थिक क्षति पहुंची है.
इधर आगजनी की घटना के बाद किसान के परिवार में मायूसी छा गयी है. किसान परिवार ने आर्थिक क्षति होने पर मुआवजे की मांग की है. आगजनी की घटना के बाद दमकल को इसकी सूचना दी गई. दमकल की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. हालांकि कड़े प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, किन्तु सामान को नहीं बचाया जा सका.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें