Paryavaran लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Paryavaran लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 जून 2019

खारुन के संरक्षण के जज्बे के साथ दौड़े पर्यावरण प्रेमी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  वन विभाग ने तरीघाट से खोरपा तक किया दौड़ का आयोजन

दुर्ग, अपनी जीवनदायिनी नदी खारुन को सहेजने के महती उद्देश्य को लेकर सैकडों पर्यावरण प्रेमी आज तरीघाट पहुंचे। यहां विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खोरपा तक 5 किमी लंबी दौड़ का आयोजन किया गया था। लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुबह साढ़े पांच बजे ही बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी तरीघाट में इकट्ठा हुए। यहां वन मंडलाधिकारी श्री धम्मशील गनवीर ने लोगों को रवाना किया। खोरपा तक कारवां काफी बड़ा हो गया था।

खोरपा में प्रथम स्थान पर आई रुक्मिणी साहू सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में वन मंडलाधिकारी श्री गणवीर ने कहा कि यह बहुत खुशी का अवसर है कि पर्यावरण को संरक्षित करने इतनी बड़ी संख्या में लोग आगे आये हैं। पाटन विकासखण्ड में 3 दिनों तक जो कार्यक्रम चले, उससे खारुन को संरक्षित करने के संबंध में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना है। पदयात्रा के माध्यम से, साइकल रैली के माध्यम से एवं दौड़ के माध्यम से बड़े तबके तक खारुन नदी के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश प्रसारित हुआ है। व्यापक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के सजग प्रयासों से हम हरियाली का विस्तार कर सकते हैं और जीवनदायिनी नदियों को बचाने के संबंध में बड़ा कदम उठा सकते हैं। कार्यक्रम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब भी अपने पर्यावरण की बेहतरी के लिए संकल्पित हैं। हम अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाएंगे और अपने परिवेश को बेहतर करेंगे।

प्रथम स्थान पर आई रुखमणी ने बताया कि किसी सार्थक प्रयास के लिए श्रम करना बहुत अच्छा लगता है। हम सब यहां सुबह-सुबह आये और बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। यह जीवनभर का यादगार अनुभव रहेगा। तीसरे स्थान पर आए अशोक वर्मा ने बताया कि मुझे जब जानकारी मिली कि पर्यावरण दिवस पर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है तो मैं बहुत उत्साहित हुआ। आज तीसरे स्थान पर आने पर बहुत खुश हूं। मुझे खुशी है कि मैने भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में हिस्सा लिया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

रायपुर, 05 जून 2019/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें चार आयु वर्गों 0-9, 9-14, 15-18 और 19-22 तक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन पोस्टर प्रतियोगिता में क्रमशः दिया राव, आदित्य कुमार, गुलशन साहू और गगन यदुवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह क्विज प्रतियोगिता में दिपांशु सिन्हा और पीयूष केडिया के टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं को अतिथियों ने नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

भावी पीढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सौंपना हम सबकी जिम्मेदारी: श्री मोहम्मद अकबर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रायपुर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सौंपा है। हम सबका दायित्व है कि उसे और बेहतर करते हुए में भावी पीढियो को सौंपे। श्री अकबर आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय नवीन विश्राम गृह में आयोजित संगोष्ठी के समापन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्कूल बच्चों के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगता और क्विज प्रतियोगता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संगोष्ठी की शुरूआत में श्रम निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल एसीसी सीमेंट जामुल के स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक किस्सा लकड़ी का मंचन किया। स्पंज आयरन एशोसिएसन और सार्थक इस्पात द्वारा इन बच्चों को 21-21 हजार रूपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में श्री अकबर ने कहा कि पर्यावरण को बचाना, पृृथ्वी को बचाना। इसके लिए हमें जमीनी स्तर पर ठोस कार्य करना होगा। केवल वृृ़़क्षारोपण करने की बात ही न हो, बल्कि वृ़क्ष लगाने के साथ ही उसे संरक्षित करने का भी कार्य होना चाहिए। प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए सामूहिक रूप से और समन्वित प्रयास जरूरी। उन्होंने कहा कि इसे यह आयोजन हमें इस बात का स्मरण कराता है कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण जीवन के लिए कितना आवश्यक है और ऐसा न होने की स्थिति में हमारे जीवन पर कितना असर पड़ता है। धरती पर शुद्ध वायु ही जीवन का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की मात्रा बढना चिंता का विषय है। इसका प्रमुख कारण है कि हम सिर्फ उत्पादन पर ध्यान देते रहें, पर वायुमंडल पर पड़ने वाले प्रभाव की अनदेखी करते रहे हैं।
संगोष्ठी में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री विकास उपाध्याय और श्री कुलदीप जुनेजा ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भारतीय प्रबंध संस्थान के निदेशक श्री भारत भास्कर और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस.के. गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राजीव स्मृति वन में पीपल का पौधा रोपा

पर्यावरण संतुलन के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की आवश्यकता - श्री भूपेश बघेल

         
रायपुर, 05 जून 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड़ स्थित राजीव स्मृति वन में विश्व पर्यावरण दिवस पर पीपल का लगभग 12 फीट लम्बा पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला और रायपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

         मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आज पर्यावरण के लिए काम करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र है, लेकिन कई स्थानों पर बिगड़े वन हैं। वहां वृक्षारोपण करना चाहिए। इसके साथ ही साथ आबादी और शहरी क्षेत्रों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन के लिए बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाने की आवश्यकता है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आए। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2001 के फरवरी माह में राजीव स्मृति वन का कार्य शुरू हुआ था। एक नवम्बर 2001 में सांसद श्रीमती सोनिया गांधी ने बरगद का पौधा रोपकर स्मृति वन का शुभारंभ किया था। पूर्व में यहां केवल बबूल के पेड़ थे। लगभग 64 एकड़ के रकबे में विकसित राजीव स्मृति वन में वर्तमान में लगभग 9 हजार वृक्ष लगे हुए हैं। यहां लोग अपने परिजनों की स्मृति में भी वृक्ष लगाते हैं। श्री चतुर्वेदी ने यह जानकारी भी दी कि इस वर्ष बारिश शुरू होने के बाद प्रदेश भर में शासकीय और निजी भूमि पर लगभग सात करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। 

विश्व पर्यावरण दिवस: महिलाओं ने सायकल रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस: महिलाओं ने सायकल रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की किशोरी बालिकाओं का साइक्लिंग ग्रुप ब्रम्हास्त्र साइक्लिंग क्लब ने भी हमेशा की तरह अपना योगदान दिया। आज साइक्लिंग क्लब की संचालक की अनुपमा तिवारी के साथ अवंति विहार कॉलोनी कविता नगर से प्रयास एजुकेशन सिटी रायपुर सड्डू तक विभिन्न रास्तों से होते हुए 25 किलोमीटर साईकल रैली निकाली गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग सड्डू के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह तथा सड्डू के गणमान्य नागरिक श्री छत्रपाल धीवर, प्रवीण एवं उनके सहयोगियों ने भी भाग लिया।
प्रयास के कैम्पस में स्कूल के प्राचार्य एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर 100 की संख्या में वृक्षारोपण किया गया। प्रयास के प्राचार्य श्री मुखर्जी ने बताया कि वे इस तरह के पहल की दिल से सराहना करते हैं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते रहते हैं। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि ये किशोरी बालिकाएं जिन्हें जिंदगी का लंबा सफर तय करना है वे पर्यावरण सरंक्षण में अपना योगदान देने इतने तेज धूप में निकले हैं। निश्चित ही देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। हम सब मिलकर यदि ऐसा ही पहल करें तो हम अपनी धरती पुनः हरा भरा कर सकते हैं। ब्रम्हास्त्र साइक्लिंग क्लब प्रयास से खाली पड़े जगह में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने करने की तैयारी में है। जहाँ लगभग 300 पेड़ लगाए जा सकते हैं। प्रयास के बच्चे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं ब्रम्हास्त्र साइक्लिंग क्लब के सदस्य पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिए।