दुर्ग, ए.सी. 2 के आरक्षित कोच के टॉयलेट में पानी की सुविधा प्रदान नहीं किए जाने को सेवा में निम्नता मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने डीआरएम रायपुर पर 6000 रुपये हर्जाना लगाया।
परिवादी की शिकायत
सुभाष नगर दुर्ग निवासी जसवंत सिंह ने सुरेमनपुर से दुर्ग वापसी हेतु अपना एवं अपनी पत्नी का रिजर्वेशन ट्रेन क्रमांक 15159 की ए.सी. 2 श्रेणी में कोच संख्या एच.ए.1 में कराया, कोच में परिवादी को सीट क्रमांक 7 और 8 आवंटित की गई। परिवादी ने सही ढंग से सुविधा पाने, असुविधा से बचने व यात्रा को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त चार्ज भुगतान करते हुए वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा के लिए रिजर्वेशन करवाया था। यात्रा प्रारंभ करने के बाद परिवादी ने ट्रेन के टॉयलेट में पानी होना सोचकर टॉयलेट का उपयोग किया परंतु उसमें पानी नहीं आ रहा था, जिसके कारण परिवादी को असुविधा का सामना करना पड़ा, इसकी शिकायत परिवादी द्वारा अडियार स्टेशन तथा बलिया स्टेशन में की गई जिस पर कोच अटेंडेंट एवं टीटीई ने समस्या हल करने का आश्वासन देते हुए दूसरे कोच का टॉयलेट यूज करने को कहा। परिवादी द्वारा इलाहाबाद स्टेशन में भी शिकायत की परंतु कोई समाधान नहीं हुआ इसके अलावा परिवादी ने मोबाइल पर एसएमएस से भी शिकायत की जिसके जवाब में रेलवे द्वारा एक अन्य नंबर दिया गया। ट्रेन के टॉयलेट में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण परिवादी को 30 घंटे की कष्टप्रद यात्रा करनी पड़ी। अनावेदक रेलवे के अधीनस्थ कर्मचारियों को बार-बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी परिवादी की समस्या का निराकरण नहीं किया गया।
रेलवे का जवाब
ट्रेन रवानगी के पूर्व पानी आदि की जांच की जाती है तथा टॉयलेट व बेसिन में पानी सप्लाई की कोई समस्या या शिकायत नहीं थी। परिवादी ने उक्त ट्रेन के कोच में पानी ना होने की शिकायत कर लालचपूर्ण आशय से रेल प्रशासन से क्षतिपूर्ति प्राप्त करने हेतु झूठा परिवाद पेश किया है। परिवादी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति ने कोई शिकायत नहीं की है।
फोरम का फैसला
प्रकरण में विचारण पश्चात जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने यह प्रमाणित पाया कि परिवादी ने कोच में पानी नहीं होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। अनावेदक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जिस बोगी में परिवादी यात्रा कर रहा था उसमें बिलासपुर से पहले पानी उपलब्ध था। फोरम ने यह भी कहा कि किसी अन्य व्यक्ति के शिकायत न करने से अनावेदक अपने दायित्व से नहीं बच सकता है। चाहे सामान्य बोगी हो, आरक्षित बोगी हो या वातानुकूलित बोगी हो सभी बोगियों में यात्रा के दौरान वॉशरूम में पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अनावेदक रेलवे की है और यदि वह सुविधाओं को उपलब्ध नहीं करा पाता है, जिसके कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़े, तो ऐसी असुविधा के लिए अनावेदक जिम्मेदार है।
जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने रेलवे डीआरएम रायपुर को सेवा में निम्नता का जिम्मेदार मानते हुए 6000 रुपये हर्जाना लगाया जिसके तहत मानसिक पीड़ा की क्षतिपूर्ति स्वरूप 5000 रुपये तथा वाद व्यय के लिये 1000 रुपये रेलवे द्वारा परिवादी को भुगतान करना होगा।
Durg लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Durg लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 26 दिसंबर 2019
बुधवार, 25 दिसंबर 2019
दुर्ग नगर निगम विजयी पार्षदों की सूची Durg Municipal Corporation results, list of winning councilors Parshad
वार्ड 1-मनीष साहू-भाजपा
वार्ड 2-चमेली साहू-भाजपा
वार्ड 3-नरेंद्र बंजारे-भाजपा
वार्ड 4 लीना दिनेश देवांगन
वार्ड 5-सत्यवती पटेल-कांग्रेस
वार्ड 6-राजेश यादव-कांग्रेस
वार्ड 7-मनदीप भाटिया-कांग्रेस
वार्ड 8-अब्दुल गनी-कांग्रेस
वार्ड 9-विजेंद्र भारद्वाज-कांग्रेस
वार्ड 10-चंद्रशेखर चंद्राकर चन्द्राकर-भाजपा
वार्ड 11--सतीश देवांगन-निर्दलीय
वार्ड 12-अजित वैद्य-भाजपा
वार्ड 13-संजय कोहले-कांग्रेस
वार्ड 14 शंकर सिंह ठाकुर
वार्ड 15-उषा ठाकुर-निर्दलीय
वार्ड 16 अश्विनी कुमार साहू
वार्ड 17 देवनारायण चंद्राकर
वार्ड 18-निर्मला साहू-कांग्रेस
वार्ड 19-कांशीराम रात्रे-कांग्रेस
वार्ड 20-अमित देवांगन-कांग्रेस
वार्ड 21-अरुण सिंह-निर्दलीय
वार्ड 22-कांशीराम कोसरे-भाजपा
वार्ड 23-मीना सिंह-निर्दलीय
वार्ड 24-नरेश तेजवानी-भाजपा
वार्ड 25-राजकुमार नारायणी-कांग्रेस
वार्ड 26-सत्यवती वर्मा-कांग्रेस
वार्ड 27-मनीष बघेल-कांग्रेस
वार्ड 28 ओमप्रकाश
वार्ड 29-बबिता यादव-निर्दलीय
वार्ड 30-भोला महोबिया-कांग्रेस
वार्ड 31-मदन जैन-कांग्रेस
वार्ड 32-धीरज बाकलीवाल-कांग्रेस
वार्ड 33-शशि द्वारिका साहू-भाजपा
वार्ड 34-कमल देवांगन-निर्दलीय
वार्ड 35-इंद्राणी साहू-निर्दलीय
वार्ड 36-ऋषभ जैन-कांग्रेस
वार्ड 37-श्रद्धा सोनी-कांग्रेस
वार्ड 38-नीता जैन-निर्दलीय
वार्ड 39-पुष्पा गुलाब वर्मा-भाजपा
वार्ड 40-नजहत परवीन-कांग्रेस
वार्ड 41-हमीद खोखर-कांग्रेस
वार्ड 42-मनी गीते-कांग्रेस
वार्ड 43-दीपक साहू-कांग्रेस
वार्ड 44-प्रकाश जोशी-जोगी कांग्रेस
वार्ड 45-हेमा शर्मा-भाजपा
वार्ड 46-कमला शर्मा-कांग्रेस
वार्ड 47-कविता तांडी-निर्दलीय
वार्ड 48-महेश्वरी ठाकुर-कांग्रेस
वार्ड 49-भास्कर कुण्डले-निर्दलीय
वार्ड 50-ज्ञानदास बंजारे-कांग्रेस
वार्ड 51-प्रेमलता साहू-कांग्रेस
वार्ड 52-गायत्री साहू-भाजपा
वार्ड 53-अजय वर्मा-भाजपा
वार्ड 54-अनूप चंदनिया-कांग्रेस
वार्ड 55 हमेश्वरी निषाद निर्दलीय
वार्ड 56 लक्ष्मी ललित ढीमर निर्दलीय
वार्ड 57 जमुना साहू कांग्रेस
वार्ड 58 बृज लाल पटेल कांग्रेस
वार्ड 59 शिवेंद्र सिंह परिहार निर्दलीय
वार्ड 60-जयश्री जोशी-कांग्रेस
|
Ward 1-Manish Sahu-BJP
Ward 2-Jasmine
Sahu-BJP
Ward 3-Narendra
Banjare-BJP
Ward 4 Lina Dinesh
Dewangan
Ward 5-Satyavati
Patel-Congress
Ward 6-Rajesh
Yadav-Congress
Ward 7-Mandeep
Bhatia-Congress
Ward 8-Abdul
Ghani-Congress
Ward 9-Vijendra
Bhardwaj-Congress
Ward
10-Chandrashekhar Chandrakar Chandrakar-BJP
Ward 11 - Satish
Devangan - Independent
Ward 12-Ajit
Vaidya-BJP
Ward 13-Sanjay
Kohle-Congress
Ward 14 Shankar
Singh Thakur
Ward 15-Usha Thakur-Independent
Ward 16: Ashwini
Kumar Sahu
Ward 17 Devnarayan
Chandrakar
Ward 18-Nirmala
Sahu-Congress
Ward 19-Kanshi Ram
Ratre-Congress
Ward 20-Amit
Devangan-Congress
Ward 21 - Arun
Singh - Independent
Ward 22 - Kanshi
Ram Kosare - BJP
Ward 23-Meena Singh
- Independent
Ward 24-Naresh
Tejwani-BJP
Ward 25-Rajkumar
Narayani-Congress
Ward 26-Satyavati
Verma-Congress
Ward 27-Manish
Baghel-Congress
Ward 28 Omprakash
Ward 29-Babita
Yadav-Independent
Ward 30-Bhola
Mahobia Congress
Ward 31-Madan
Jain-Congress
Ward 32-Dheeraj
Bakliwal-Congress
Ward 33-Shashi
Dwarka Sahu-BJP
Ward 34 - Kamal
Devangan - Independent
Ward 35 - Indrani
Sahu - Independent
Ward 36-Rishabh
Jain-Congress
Ward 37-Shraddha
Soni-Congress
Ward 38 - Neeta
Jain - Independent
Ward 39-Pushpa
Gulab Verma-BJP
Ward 40-Nazhat
Parveen-Congress
Ward 41-Hameed
Khokhar-Congress
Ward 42-Money
Geete-Congress
Ward 43-Deepak
Sahu-Congress
Ward 44-Prakash
Joshi-Jogi Congress
Ward 45-Hema
Sharma-BJP
Ward 46-Kamla
Sharma-Congress
Ward 47-Kavita
Tandi-Independent
Ward 48-Maheshwari
Thakur-Congress
Ward 49 - Bhaskar
Kundle - Independent
Ward 50-Gyanadas
Banjare-Congress
Ward 51-Premlata
Sahu-Congress
Ward 52-Gayatri
Sahu-BJP
Ward 53-Ajay
Verma-BJP
Ward 54-Anoop
Chandania-Congress
Ward 55 Hameshwari
Nishad Independent
Ward 56 Laxmi
Lalit Dhimar Independents
Ward 57 Jamuna
Sahu Congress
Ward 58 Brij Lal
Patel Congress
Ward 59 Shivendra
Singh Parihar Independents
Ward 60-Jayshree
Joshi-Congress.
|
.
मंगलवार, 24 दिसंबर 2019
पाटन में कांग्रेस को मिली बढ़त, 1 वार्ड में निर्दलिय ने बाजी मारी
पाटन, नगर पंचायत पाटन के चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिली। यहां पर 12 वार्ड में कांग्रेस, 2 वार्ड में भाजपा तथा 1 वार्ड में निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। इनमे ये विजय रहे वार्ड 1- में कैलाश चंद देवांगन कांग्रेस, वार्ड 2 में मोहन देवांगन निर्दलीय, वार्ड 3 में योगेश निक्की भाले भाजपा, वार्ड 4 में चन्द्रकला सोनू यादव भाजपा, वार्ड 5 में भूपेंद्र कश्यप कांग्रेस ,वार्ड 6 में लक्ष्मी कोसरिया कांग्रेस, वार्ड 7 में अशोक ठाकुर कांग्रेस , वार्ड 8 में अर्पिता आभास दुबे कांग्रेस ,वार्ड 9 में डोमन भारती कांग्रेस, वार्ड 10 में मनीष देवांगन कांग्रेस, वार्ड 11 में प्रेमलता देवांगन कांग्रेस, वार्ड 12 – में बलदाऊ भाले कांग्रेस, वार्ड 13 में लीलेश वर्मा कांग्रेस, वार्ड 14 में लीलाधर वर्मा कांग्रेस, वार्ड 15- शीतल कमल किशोर वर्मा कांग्रेस विजयी रही।
सोमवार, 23 दिसंबर 2019
(भिलाई) उपचुनाव में दोनों वार्ड भाजपा की झोली में
भिलाई, भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। दो वार्डों में हुए इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को जीत दर्ज की। भिलाई के वार्ड 3, नेहरू नगर में में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस के अतुल श्रीवास्तव को हराया है। भाजपा के जयप्रकाश यादव को कुल 661 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 424 वोट मिले। वहीं वार्ड 10 शांति नगर में भाजपा की प्रमिला दुबे ने कांग्रेस प्रत्याशी रीता साकेत कुशवाहा को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी को जहां 687 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के खाते में 491 वोट गया।ब्रेकिंग:- नगर निगम दुर्ग में पहला रुझान ,डाक मतपत्र में कांग्रेस 26 में बीजेपी 13 में ,अन्य 8 वार्डो में आगे
विचक्षण जैन विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में अनेक राज्यों के सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन ने बांधा समां
कुम्हारी, विचक्षण जैन विद्यापीठ परिसर में चेन्नई के समाजसेवी दीपचंद लूनिया के मुख्य आतिथ्य व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के विशेष आतिथ्य में चार घंटे तक अनवरत बच्चों ने गीत, नृत्य व संगीत की प्रस्तुति देकर अतिथियों सहित उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री लूनिया ने विचक्षण जैन विद्यापीठ की व्यवस्था व प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए चेन्नई सहित देश के अलग-अलग प्रदेशों में भी विचक्षण जैन विद्यापीठ जैसे संस्थानों की उपयोगिता को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि श्री रेखचंद ने साधु भगवन्तों की दुरदरशिता से संस्कारवान विचारों वाले विकर्षित जैन समाज में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए योगदान की महत्ता को रेखांकित किया। इसके पूर्व संस्था के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपचंद लूनिया ने संस्था के महामंत्री सीए प्रकाश चंद मालू सहित उपस्थित ट्रस्टीगणों के साथ किया। श्री लूनिया ने प्रत्येक स्टाल पर पहुंच कर बच्चों से बातचीत भी की उनका उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के महामंत्री सीए प्रकाश चंद मालू ने विस्तृत जानकारी से उपस्थितजनों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा शाल, श्रीफल, अक्षत, कुमकुम से स्वागत कर स्मृति चिन्ह संस्था के ट्रस्टीगण, शैक्षणिक निदेशक डॉ वीरेंद्र नाहर, संस्था की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह के निर्देशन में सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अभिभावकों को अभिभूत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों ने किया। आभार व्यक्त संस्था की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी चतुर्वेदी ने किया।
शनिवार, 21 दिसंबर 2019
राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल
दुर्ग, राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडेय ने पॉलीटेक्निक कॉलेज मतदान केन्द्र में मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने किए वादों को पूरा करने में नाकाम है। नागरिकता संशोधन विधेयक पर सरोज ने कहा कि यह कांग्रेस और देश विरोधी लोगों द्वारा क्रिएट किया हुआ है, क्योंकि इसका नेतृत्व दिल्ली में कांग्रेस की नेत्री कर रहीं है।
दुर्ग नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं ने दिखाया उत्साह: 65 से 70 प्रतिशत कुल मतदान होने का अनुमान, केलाबाड़ी वार्ड में भाजपा- कांग्रेस के समर्थकों के बीच झूमाझटकी, रायपुरनाका वार्ड में फ र्जी मतदान की शिकायत को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण
दुर्ग, दुर्ग नगर पालिक निगम के 60 वार्डो में पार्षद पद के चुनाव के लिए मतदाताओं ने शनिवार को उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया में जहां युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं महिला, पुरुष व बुजुर्ग भी इनसे कही पीछे नहीं रहे। जिससे कई मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी कतारे लगी रही। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पांडेय, शहर विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस नेता प्रताप मध्यानी, संभाग आयुक्त दिलीप वासनीकर, कलेक्टर अंकित आनंद के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान कर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रोत्साहित किया गया। मतदान के दौरान केलाबाड़ी वार्ड क्रं.-41 में भाजपा- कांग्रेस के समर्थकों के बीच झूमाझटकी, रायपुरनाका वार्ड क्रं.-46 में फर्जी मतदान की शिकायत के बाद प्रत्याशी समर्थकों के बीच आक्रोश को छोड़कर शेष वार्डो में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कलेक्टर अंकित आनंद, एसएसपी अजय यादव, दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला एवं पुलिस के अन्य अधिकारी अलर्ट रहे। उन्होने संवेदनशील वार्ड तितुरडीह, दीपक नगर एवं अन्य वार्डो के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। समाचार के लिखे जाने तक शाम 5 बजे तक की स्थिति में कुल 64.57 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
जिसके अनुसार 60.04 प्रतिशत पुरुष व 65.11 प्रतिशत महिला मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जा चुका था। सुबह मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी थी। जिसमें दोपहर 1 बजे के बाद तेजी आई। जिससे मतदान के निर्धारित अंतिम तक कुल 65 से 73 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019
अपन बाड़ी के साग भाजी के मजा अलगेच हे
स्वाद के साथ सेहत का खजाना
अपनी बाड़ी की साग सब्जियों का मजा ही अलग है
दुर्ग 18 दिसम्बर/ अपनी बाड़ी की ताजी साग सब्जियों का मजा ही अलग है। अंगाकर रोटी के साथ सुबह सुबह सिलबट्टे में पिसी टमाटर की चटनी मिल जाए तो क्या ही मजे और अगर टमाटर, मिर्च और धनिया अपनी ही बाड़ी के हों तो सोने पे सुहागा।सौंधी महक और स्वाद के साथ साथ सेहत का खजाना। न रासायनिक उर्वरक और न ही कीटनाशकों का जहर। अपनी छोटी सी बाड़ी में बैंगन,टमाटर ,सेम की फलियां,प्याज ,फूल गोभी, गांठ गोभी, मूली, मेथी, पालक,लाल भाजी की क्यारियां जैसे कुदरत के सारे रंग एक साथ यहीं उतर आए हैं। पढ़कर इतना अच्छा लग रहा है तो सोचिए आंखों के सामने नजारा कैसा होगा। ग्रामीण अंचलों में विलुप्त होती बाड़ी परंपरा पुनर्जीवित होने लगी है।
सुबह की पहली किरण के साथ अपनी बाड़ी में पहुंच जाती हैं, किरण
घर की जरूरत के बाद बाकी सब्जियां बेचकर हो रही अतिरिक्त आमदनी
पाटन ब्लॉक के तरीघाट की किरण साहू सुबह की पहली किरण के साथ अपनी बाड़ी में पहुंच जाती हैं, क्यारियां बनाती हैं , सब्जियों के पौधों को पानी देती हैं और घर की जरूरत के मुताबिक साग सब्जियां भी तोड़ लेती हैं।किरण के पति शारदा प्रसाद और बच्चे भी इस काम में उनकी मदद करते हैं। किरण बताती हैं कि सरकार की तरफ से बाड़ी योजना के तहत उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा हरी सब्जियों के बीज दिए गए थे।साथ ही सब्जियां उगाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी मिला। किरण ने अपनी बाड़ी में पूरी तरह से गोबर खाद का ही इस्तमाल किया है जो उनके घर के पीछे बने घुरुआ में तैयार किया गया था। उन्होंने रासायनिक खाद का बिल्कुल इस्तमाल नहीं किया। किरण बताती हैं कि उनकी बाड़ी में अच्छी मात्रा में सब्जियां उपजी हैं। अभी तक बाजार से सब्जियां खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी। बल्कि वो अपनी बाड़ी में उगाई सब्जियां पड़ोसियों में बांटती हैं। अभी किरण और शारदा प्रसाद की बाड़ी में फूल गोभी, मूली, लाल भाजी, पालक ,मेथी और प्याज की क्यारियां लगी हैं। घर की जरूरत के बाद बाकी सब्जियां बाजार में बिक जाती हैं। शारदा प्रसाद बताते हैं 2 महीनों में वो 15 से 20 हजार की सब्जियां बेच चुके हैं।
इसी गांव के प्रकाश सिन्हा बताते हैं कि जब उनको पता लगा कि सरकार की तरफ से सब्जियों के बीज मुफ्त में दिए जा रहे हैं तो उन्होंने भी अपने घर के पीछे खाली जमीन पर इस साल सब्जियां लगाई हैं।ग्राम केसला के छितकु राम सिन्हा और कुँवर बाई ने बाड़ी में बरबट्टी ,बैंगन,मेथी,पालक और टमाटर लगाए हैं। केसला के ही डोमेश्वर बताते हैं कि उन्होंने करीब आधा एकड़ में सब्जियां लगाई हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा बहुत बढ़िया क्वालिटी के बीज दिए गए थे, उत्पादन भी बढ़िया हुआ।जिसको बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी भी होने लगी है।
पहली बार बाड़ी में सब्जी लगाकर बहुत खुश हैं खम्हरिया के ग्रामीण
दुर्ग ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया के सनत कुमार ,राजेश पटेल और श्याम सुंदर ने इस बार पहली बार बाड़ी में सब्जी लगाई है। शासन द्वारा जब उन्हें बाड़ी में सब्जी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया तो उन्होंने सोचा क्यों न इस बार वो भी बाड़ी में सब्जी लगाएं। सनत कुमार बताते हैं कि वो बाजार से सब्जियां लेते थे फिर उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने योजना के बारे में बताया और जैविक खाद का इस्तेमाल कर अपनी बाड़ी में सब्जियां उगाने के लिए मार्गदर्शन दिया। उनको बाजार की सब्जियों के स्वाद और घर-बाड़ी की सब्जी के स्वाद में बहुत फर्क महसूस हुआ। इसी गांव के श्याम सुंदर और राजेश पटेल ने भी इस बार पहली बार बाड़ी में सब्जियां लगाई हैं। श्याम सुंदर बताते हैं उनके पास जमीन उपलब्ध थी जिस पर बाड़ी बनाने में उद्यानिकी विभाग द्वारा पूरी मदद की गई और मुफ्त में सब्जियों के बीज और पौधे भी दिए । विभाग के लोग बीच बीच में आकर जरूरी सलाह भी देते हैं ।
फिर महक रही गांव की बाड़ी से खुशबू, छोटा सा किचन गार्डन हर घर में हो रहा तैयार, 5891 ग्रामीणों को दिये गये बाड़ी के लिए बीज
छत्तीसगढ़ में घर के पीछे बाड़ी की परंपरा दरक गई थी। जैविक सब्जियों की आस में शहर के लोग किचन गार्डन तैयार करने लगे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी योजना का महत्वपूर्ण कंपोनेट बाड़ी है। अपने घर की बाड़ी से तैयार सब्जी से बच्चों में कुपोषण की समस्या तो दूर हो रही है, सब्जी के लिए शहरों पर बढ़ रही गांव की निर्भरता भी कम होने लगी है। इन बाड़ियों से हो रहा उत्पादन अब नजदीकी कस्बों के बाजार में जाने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर के पीछे उपलब्ध उजाड़ जगह का इस्तेमाल पुनः होने लगा है। अपने छोटे-छोटे संसाधनों का उचित इस्तेमाल कर कैसे आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकते हैं इस सोच को हम धीरे-धीरे भूलने लगे थे। अब पुनः परंपरा और आधुनिक तकनीक अपनाकर ग्रामीण बेहतर आय का रास्ता पकड़ रहे हैं।
केवल खेतों में नहीं, इंच-इंच जमीन का होगा उपयोग बाड़ी योजना में गौठानों में सामुदायिक सब्जी उत्पादन पर जोर तो दिया ही जा रहा है। व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों द्वारा घर के पीछे बाड़ी में सब्जी उगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए हार्टिकल्चर विभाग द्वारा तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है। उद्यानिकी अधिकारी श्री सुरेश ठाकुर ने बताया कि हम सब्जी किट तो दे ही रहे हैं। किसानों को तकनीकी जानकारी भी दे रहे हैं जैसे अलग-अलग सब्जी के उत्पादन के लिए रखी गई सावधानियां। बीजों के मध्य अंतर इस तरह की तकनीकी सहायता दे रहे हैं ताकि छोटी सी जमीन पर भी विपुल उत्पादन का रास्ता तैयार हो सके। उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री सुरेश ठाकुर ने बताया कि अब तक जिले में 5 हजार 891 बाड़ियों के लिए बीज और पौध वितरित किया गया है। इन बाड़ियों में तकनीकी मार्गदर्शन भी दिए जा रहे हैं।

बुधवार, 5 जून 2019
खारुन के संरक्षण के जज्बे के साथ दौड़े पर्यावरण प्रेमी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग ने तरीघाट से खोरपा तक किया दौड़ का आयोजन
दुर्ग, अपनी जीवनदायिनी नदी खारुन को सहेजने के महती उद्देश्य को लेकर सैकडों पर्यावरण प्रेमी आज तरीघाट पहुंचे। यहां विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खोरपा तक 5 किमी लंबी दौड़ का आयोजन किया गया था। लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुबह साढ़े पांच बजे ही बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी तरीघाट में इकट्ठा हुए। यहां वन मंडलाधिकारी श्री धम्मशील गनवीर ने लोगों को रवाना किया। खोरपा तक कारवां काफी बड़ा हो गया था।
खोरपा में प्रथम स्थान पर आई रुक्मिणी साहू सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में वन मंडलाधिकारी श्री गणवीर ने कहा कि यह बहुत खुशी का अवसर है कि पर्यावरण को संरक्षित करने इतनी बड़ी संख्या में लोग आगे आये हैं। पाटन विकासखण्ड में 3 दिनों तक जो कार्यक्रम चले, उससे खारुन को संरक्षित करने के संबंध में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना है। पदयात्रा के माध्यम से, साइकल रैली के माध्यम से एवं दौड़ के माध्यम से बड़े तबके तक खारुन नदी के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश प्रसारित हुआ है। व्यापक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के सजग प्रयासों से हम हरियाली का विस्तार कर सकते हैं और जीवनदायिनी नदियों को बचाने के संबंध में बड़ा कदम उठा सकते हैं। कार्यक्रम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब भी अपने पर्यावरण की बेहतरी के लिए संकल्पित हैं। हम अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाएंगे और अपने परिवेश को बेहतर करेंगे।
प्रथम स्थान पर आई रुखमणी ने बताया कि किसी सार्थक प्रयास के लिए श्रम करना बहुत अच्छा लगता है। हम सब यहां सुबह-सुबह आये और बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। यह जीवनभर का यादगार अनुभव रहेगा। तीसरे स्थान पर आए अशोक वर्मा ने बताया कि मुझे जब जानकारी मिली कि पर्यावरण दिवस पर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है तो मैं बहुत उत्साहित हुआ। आज तीसरे स्थान पर आने पर बहुत खुश हूं। मुझे खुशी है कि मैने भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में हिस्सा लिया है।
बुधवार, 21 जून 2017
योग करने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा: श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय
रायपुर, 21 जून 2017, तीसरे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जिला मुख्यालय दुर्ग में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया । उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय की मुख्य अतिथ्य में कार्यक्रम सायकल पोलो मैदान में किया गया । उच्च शिक्षा मंत्री के साथ स्थानीय आमजन, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों अधिकारी और कर्मचारियों ने भी योग अभ्यास किया । कलेक्टर श्री उमेश अग्रवाल सहित स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे । पतंजलि योग पीठ के योग विशेषज्ञों ने योग का अभ्यास कराया।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा योग का मतलब ही जोड़ना है। योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। योग सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है। योग करने वाले व्यक्ति सदैव निरोगी रहते हैं । योग ऐसी विद्या है, जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य का तन और मन स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मानने का संकल्प पारित किया था। पूरे विश्व में तीसरा योग दिवस मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ्य रहता था। मन को भी शान्ति मिलती है। उन्होंने वर्तमान जीवनशैली में व्यस्तता के रहते मनुष्य के जीवन और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।
योग से मिलती है तन-मन, प्रकृति और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ्य रहने का मजबूत आधार - मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय : जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेें शामिल हुए लोग
दुर्ग, 21 जून 2017, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन भिलाई निवास के सामने सायकल पोलो मैदान में किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ऋषि संस्कृति योग को देश की आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विश्व के 177 देशों ने अपनाने का संकल्प पारित किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्राचीन भारतीय संस्कृति योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने योग के उद्देश्य और लाभ के संबंध में बताते हुए कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। योग तन, मन प्रकृति और आत्मा को जोड़कर स्वास्थ्य रहने का मजबूत आधार देता है। योग जितना ज्यादा किया जाए उतना ही ज्यादा शरीर को मजबूती प्रदान करता है। उन्होने सभी व्यक्ति को जीवन में निरोग रहने के लिए योग करने कहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री उमेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि योग स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक है। वर्तमान जीवनशैली में व्यस्तता के रहते जीवन और स्वास्थ्य में आयी गिरावट के लिए योग को स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं जनसामान्य बड़ी संख्या मंे शामिल हुए। पतंजलि योग पीठ के साधकों ने योग का अभ्यास कराया। योग करने के लिए दुर्ग भिलाई के लोगों में उत्साह देखा गया। पूरे मैदान में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)