कुम्हारी, विचक्षण जैन विद्यापीठ परिसर में चेन्नई के समाजसेवी दीपचंद लूनिया के मुख्य आतिथ्य व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के विशेष आतिथ्य में चार घंटे तक अनवरत बच्चों ने गीत, नृत्य व संगीत की प्रस्तुति देकर अतिथियों सहित उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री लूनिया ने विचक्षण जैन विद्यापीठ की व्यवस्था व प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए चेन्नई सहित देश के अलग-अलग प्रदेशों में भी विचक्षण जैन विद्यापीठ जैसे संस्थानों की उपयोगिता को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि श्री रेखचंद ने साधु भगवन्तों की दुरदरशिता से संस्कारवान विचारों वाले विकर्षित जैन समाज में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए योगदान की महत्ता को रेखांकित किया। इसके पूर्व संस्था के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपचंद लूनिया ने संस्था के महामंत्री सीए प्रकाश चंद मालू सहित उपस्थित ट्रस्टीगणों के साथ किया। श्री लूनिया ने प्रत्येक स्टाल पर पहुंच कर बच्चों से बातचीत भी की उनका उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के महामंत्री सीए प्रकाश चंद मालू ने विस्तृत जानकारी से उपस्थितजनों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा शाल, श्रीफल, अक्षत, कुमकुम से स्वागत कर स्मृति चिन्ह संस्था के ट्रस्टीगण, शैक्षणिक निदेशक डॉ वीरेंद्र नाहर, संस्था की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह के निर्देशन में सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अभिभावकों को अभिभूत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों ने किया। आभार व्यक्त संस्था की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी चतुर्वेदी ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें