शनिवार, 14 दिसंबर 2019

सभी वाहनों के लिए फास्ट टैग अनिवार्य

टोल टैक्स वसूली को इलेक्ट्रॉनिक किए जाने की ये नई व्यवस्था पहले 1 दिसंबर से लागू होनी थी, लेकिन सभी टोल प्लाजा के पूरी तरह से तैयार नहीं होने के कारण इसको 15 दिसंबर से लागू करने का फैसला किया था।
सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, नया सिस्टम लागू होने के बाद अगर कोई वाहन चालक बिना फास्टैग के फास्टैग वाली लेन में घुस जाता है तो उससे दोगुना टोल टैक्स देना होगा। हालांकि, अभी भी सभी वाहनों में फास्टैग नहीं लग पाया है जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लग पाया है उनके लिए टोल प्लाजा पर हाइब्रिड लेन बनाई गई है। इस लेन में फास्टैग को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों से टोल टैक्स लिया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें