16 दिसंबर को जिन 15 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया उनमें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें मंत्री अमर कुमार बाउरी, भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह, मासस के अरूप चटर्जी और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक शामिल है। इस चरण में कुल 221 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 198 पुरुष और 23 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
बोकारो सीट से सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं तो निरसा सीट के लिए सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मधुपुर से 13, देवघर से 12, बगोदर से 12, जमुआ से 14, गांडेय से 12, गिरिडीह में 12, डुमरी में 15, चंदनक्यारी से 15, सिंदरी से 16, धनबाद से 22, झरिया में 17, टुंडी में 13 और बाघमारा से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि पंद्रह सीटों में से दस निर्वाचन क्षेत्रों में सुबत सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे, वहीं पांच सीटों के लिए सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें