गुवाहाटी में आज कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए ढील के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना की खबर नहीं है। डिब्रूगढ में भी कर्फ्यू में ढील दी गयी।
असम के पुलिस प्रमुख ने लोगों से राज्य शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें